1 दिसंबर 2013 - 20:30
न्यूयार्क में ड्रोन हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

न्यूयार्क की जनता नें संयुक्त राष्ट्र के हेड क्वार्टर की बिल्डिंग के सामने इकट्ठा होकर पाकिस्तान में अमरीका के ड्रोन हमलों को फ़ौरन बंद किये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूयार्क की जनता नें संयुक्त राष्ट्र के हेड क्वार्टर की बिल्डिंग के सामने इकट्ठा होकर पाकिस्तान में अमरीका के ड्रोन हमलों को फ़ौरन बंद किये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन कारियों नें अमरीकी सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाते हुए पाकिस्तान में अमरीका के ड्रोन हमलों, कि जिसमें पाकिस्तान के आम नागरिक जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, को फ़ौरन रोकने की मांग की। प्रदर्शन कारियों नें इसी तरह अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मांग की कि वह इस तरह के ड्रोन हमले जो पाकिस्तान की क्षेत्रीय सम्प्रभुता व राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं, को फ़ौरन बंद करने का ऐलान करें। प्रदर्शन कारियों नें इस अवसर पर अमरीका के ड्रोन हमलों की आम नागरिकों व बच्चों के नरसंहार पर समाप्त होते हैं, की आलोचना करते हुए इन हमलों को अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ बताया।